बैडमिंटन में मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भारत का अभियान आज समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की वांग झी यी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। कुआलालंपुर में खेले गए इस मुकाबले में सिंधु को सीधे गेमों में 16-21, 15-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।
पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में प्रवेश जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण मैच से हटने के बाद किया था। हालांकि, सेमीफाइनल में वह अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और चीन की खिलाड़ी के सामने संघर्ष करती नजर आईं।
इससे पहले भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के फजार अल्फियान और मुहम्मद फिकरी की जोड़ी के खिलाफ 10-21, 21-23 से हार झेलनी पड़ी।
इन हारों के साथ ही मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारत का सफर समाप्त हो गया।
