महिला हॉकी में भारत आज तेलंगाना के जी एम सी बालयोगी हॉकी मैदान पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ विश्व कप क्वालीफायर 2026 के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगा। यह भिड़ंत सायं सात बजकर तीस मिनट पर आरंभ होगी। दोनों टीमें अंतिम मुकाबले तक अपराजित रहते हुए पहुंची हैं। सलीमा टेटे की अगुवाई में भारत ने कल रात इटली को एक-शून्य से परास्त कर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया। भारत की मनीषा चौहान ने चालीसवें मिनट में विजयी गोल किया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इटली पर विजय के बाद भारत ने इस वर्ष होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ विश्व कप के लिए स्थान सुनिश्चित कर लिया। भारत ने दोहरा कर तीसरी बार लगातार स्थान प्राप्त किया है।
