महिला क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
मेजबान भारतीय टीम ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद मंगलवार को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर श्रृंखला में अपनी मजबूत स्थिति बना ली।
अब तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की नजर जीत की लय बरकरार रखते हुए श्रृंखला में बढ़त को और मजबूत करने पर होगी, जबकि श्रीलंका की टीम वापसी की कोशिश करेगी।
