मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बिना अनावश्यक विलंब के राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
