बॉलीवुड अभिनेत्री और मंंडी से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई आज बठिंडा की अदालत में हुई। इस दौरान कंगना रनौत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं। अदालत ने अगली कार्रवाई के लिए 10 फरवरी की तारीख तय की है।
बजुर्ग महिला किसान नेता महिंदर कौर के वकील रघवीर सिंह बहिनीवाल ने अदालत में आवेदन दायर कर मांग की कि कंगना रनौत का पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह मामले की कार्रवाई के दौरान विदेश न जा सकें। कंगना के वकील ने इस मांग पर अपना पक्ष रखा, और अदालत ने अगली सुनवाई में इस पर फैसला लेने का संकेत दिया।
आज की कार्रवाई के दौरान महिंदर कौर की ओर से गवाहियां भी दर्ज करवाई गईं।
