आईपीएस श्री वर्मा की सेवाएँ भारत सरकार को सौंपी

गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ग्वालियर जोन की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के ज्वाईंट डायरेक्टर - 05/01/2024

आईपीएस श्री वर्मा की सेवाएँ भारत सरकार को सौंपी

दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ग्वालियर जोन की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी सेवाएँ कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 5 वर्ष अथवा अन्य आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो सौंपी गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री आर.आर.एस. परिहार की नवीन पद-स्थापना पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री टी.के. विद्यार्थी की नवीन पद-स्थापना उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर में की गई है।