महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नूंह स्थित प्राचीन ‘नल्हेश्वर महादेव मंदिर’ पहुंचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने अपने परिवारजनों से भी आत्मीय भेंट की और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ साझा की। उनके इस दर्शन और पूजा से मंदिर परिसर में भक्तों और स्थानीय नागरिकों में उल्लास और आस्था का माहौल रहा।
