हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नूंह में आयोजित ‘विकसित सोहना-तावडू महारैली’ में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु की गई 62 घोषणाओं में से 49 घोषणाएँ पूरी हो चुकी हैं, जो उनकी सरकार के संकल्प, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएँ करना नहीं, बल्कि इन्हें धरातल पर उतारकर आम जनता तक विकास पहुँचाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिकों के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएँ लागू की गई हैं, ताकि प्रदेश का हर नागरिक सम्मान, अवसर और प्रगति का सहभागी बन सके।
मुख्यमंत्री सैनी ने महारैली की सफलता में योगदान देने वाले परिवारजनों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
