हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान योद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि और आम जनता की रक्षा के लिए महाराजा सूरजमल ने जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास में हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन समाज को एकता, साहस और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से महान ऐतिहासिक विरासत को याद रखने और उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
महाराजा सूरजमल को भारत के महान योद्धाओं और दूरदर्शी शासकों में गिना जाता है। उन्होंने अपने शासनकाल में जनता के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।
