पुरुष क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेज़बान भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ब्लैककैप्स ने तीन मैचों की सीरीज़ को 1-1 से बराबर कर दिया है।
न्यूज़ीलैंड को जीत दिलाने में डैरिल मिचेल की शानदार नाबाद 131 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 47.3 ओवर में 285 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डैरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे।
सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को इंदौर में खेला जाएगा।
