भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने आज नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में संगठन पर्व के दौरान उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी ने नितिन नवीन को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।
