मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिले स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने कविराज रामलखन सिंह वाटिका में स्थापित अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ समय तक परिसर में रुककर अपनी माता को नमन किया और परिवारजनों के साथ भावपूर्ण स्मरण किया। पूरा कार्यक्रम शांत, गरिमामय और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
