मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर हुई प्रगति का मूल्यांकन करना और आगे की कार्ययोजना तैयार करना था।
बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी सहित राज्य के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्रगति यात्रा के दौरान आम जनता से मिले सुझावों, घोषणाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने और प्रशासनिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
