पठानकोट–जम्मू नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में भारतीय सेना के एक वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सेना के वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा से आ रहे सेना वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वे मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीन घायलों और दो मृतकों को ऑटो से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
