पठानकोट स्थित मामून मिलिट्री स्टेशन के ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान द्वारा सैन्य शक्ति और आधुनिक युद्ध प्रणालियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में सेना ने अपनी कार्यकुशलता और ऑपरेशनल दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई गठित ‘भैरव बटालियन’ रही, जिसने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने युद्ध कौशल की झलक पेश की। इसके अलावा अत्याधुनिक हाई-टेक ड्रोन और ‘नेटवर्क्ड बैटलफील्ड सिस्टम’ के माध्यम से भविष्य के युद्धों के लिए भारतीय सेना की तैयारियों को भी प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे थल सेना प्रमुख Upendra Dwivedi ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रेजीमेंटों को ‘यूनिट प्रशंसा पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधूर’ के माध्यम से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। यदि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे दोबारा सख्त सबक सिखाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता को देखते हुए ही पाकिस्तान ने अन्य देशों से युद्धविराम की अपील की थी।
