पटना सिटी में रमज़ान के पवित्र माह के पहले जुमे के अवसर पर विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने नमाज़ अदा की। मस्जिदों के बाहर भी अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
खासकर खानकाह मुनेमिया में नमाज़ के दौरान विशेष रौनक देखी गई। इस मौके पर खानकाह मुनेमिया के सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद शाह शमिमुद्दीन मुनेमी ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसान को सब्र, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है।
उन्होंने लोगों से रोज़ा रखने, ज़कात और दान करने के साथ अपने जीवन में अच्छाई अपनाने की अपील की। नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।
रमज़ान के पहले जुमे पर पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
