वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 19-20 फरवरी, 2026 की मध्यरात्रि में दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी सेतु पर वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 18 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
वाहन चालक से जब बरामद राशि के स्रोत के संबंध में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए पूरी राशि जब्त कर ली गई तथा मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (विधि व्यवस्था), पटना, सुश्री दिव्यांजली जायसवाल ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी और बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
