उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड शिव की पावन धरा है, जहां हर कण-कण में देवाधिदेव महादेव का वास है। उन्होंने रुद्रपुर के त्रिशूल चौक को राज्य की मूल पहचान, परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के समर्पण का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने आस्था और संकल्प के साथ यह संदेश दिया कि उत्तराखंड में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है।
