रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से संबंधित क्षेत्रों सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रूसी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगी और उनके सम्मान में भोज आयोजित करेंगी।
