बैडमिंटन में भारत की पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन के महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कुआलालंपुर में खेले गए मैच में उन्होंने जापान की आठवीं सीड टोमोको मियाजाकी को मात्र 32 मिनट में 21-8, 21-13 से हराया।
सिंधु मलेशिया ओपन के महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में चौथी बार पहुँच गई हैं। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला कल जापान की अकाने यामागुची या चीन की गाओ फांग जे के बीच विजेता से होगा।
दूसरी ओर, पुरुष सिंगल्स में भारत के आयुष शेट्टी को विश्व नंबर 1 चीनी खिलाड़ी शी युकी ने दूसरे राउंड में हराया। इसी श्रेणी में लक्ष्या सेन भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
