प्रदेश के राजभवन का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’ कर दिया गया है। यह परिवर्तन गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण से संबंधित जारी निर्देशों के अनुपालन में किया गया है।
इन निर्देशों के तहत प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास के नाम में बदलाव किया गया है। अब राज्यपाल का यह आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन’ के नाम से संबोधित किया जाएगा।
इस निर्णय का उद्देश्य आधिकारिक भवनों के नामकरण में एकरूपता लाना और उन्हें जनसरोकार से जोड़ना बताया गया है। नाम परिवर्तन के बाद सभी शासकीय अभिलेखों, पत्राचार और औपचारिक संदर्भों में ‘जन भवन’ नाम का उपयोग किया जाएगा।
