संगरूर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो .315 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक .32 बोर पिस्टल बरामद की। इसके अलावा 21 जनवरी को कौहला पार्क में हुई हवाई फायरिंग के मामले में भी आरोपी को पकड़कर घटनास्थल पर इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की गई।
आबकारी एक्ट के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 48 बोतलें देसी शराब (हरियाणा मार्का) बरामद की गई। पुराने मामलों में आवश्यक 23 और आरोपियों को भी जेल भेजा गया।
संगरूर पुलिस न केवल सख्ती दिखा रही है बल्कि नशा पीड़ितों की मदद भी कर रही है। 23 नशा पीड़ितों को इलाज के लिए दवा दी गई और 2 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया गया।
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले 178 वाहनों पर चालान किया गया और 3 मोटरसाइकिलें ज़ब्त की गई।
संगरूर एसएचओ ने बताया कि शहर में अमन-शांति बनाए रखने के लिए ‘स्पेशल CASO ऑपरेशन’ के तहत चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।
