मंत्री संजय सिंह ने कहा है कि हाल ही में सामने आए हॉस्टल मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए सरकार ने हाई लेवल टीम का गठन कर दिया है। संजय सिंह ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर अपनी बात सरकार में रखेंगे और उचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे हॉस्टल से जुड़े मामले दोबारा न हों, इसके लिए सरकार विशेष निर्देश और कार्यवाही जारी करेगी।
