बैडमिंटन में भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज चीन में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में मलेशिया की मजबूत जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से भिड़ेगी। यह मुकाबला आज शाम खेला जाएगा। भारतीय जोड़ी फिलहाल ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
इससे पहले सात्विक और चिराग ने इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहीबुल फिकरी को कड़े मुकाबले में तीन गेम तक चले मैच में 21-11, 16-21, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया था।
भारतीय जोड़ी के इस शानदार प्रदर्शन से उनके सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावनाएं काफी मजबूत हो गई हैं। आज का मुकाबला ग्रुप में शीर्ष स्थान तय करने के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
