घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीसरे हफ्ते भी तेजी दिखाई। बाजार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों, मजबूत घरेलू निवेश और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद से समर्थन मिला।
गुरुवार को इंट्राडे कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों ने नया सर्वकालिक उच्च स्तर छू लिया, जो 14 महीनों के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सेंसेक्स ने 8,656 का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 26,310 के आंकड़े तक पहुंच गया। पूरे हफ्ते में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 475 अंक यानी आधा फीसदी से ज्यादा बढ़कर 85,707 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50, 135 अंक यानी आधा फीसदी बढ़कर 26,203 पर पहुंच गया। इस बीच, बीएसई में व्यापक बाजार में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला; मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
विदेशी मुद्रा बाजार में, भारतीय रुपया हफ्ते के दौरान चार पैसे मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89 रुपये 45 पैसे पर बंद हुआ।
