केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों का माहौल है। उनके परिवार में एक बार फिर बेटी के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिकेय पिता बने हैं और अमानत मां बनी हैं। कोकिला अब दादी बन गई हैं, जबकि स्वयं शिवराज सिंह चौहान दादा बने हैं। कुणाल और ऋद्धि चाचा-चाची की भूमिका में हैं।
ननिहाल पक्ष की बात करें तो अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा बने हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी उल्लेख किया कि उनके परिवार में लगातार बेटियों का आगमन हो रहा है। वर्ष 2025 में परिवार में दो बेटियां—अमानत और ऋद्धि—का जन्म हुआ था और अब 2026 में इला के आगमन से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
अपने संदेश के अंत में उन्होंने नवजात बेटी का स्वागत करते हुए लिखा, “स्वागतम लक्ष्मी।”
हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 21, 2026
कार्तिकेय पिता बन गए।
अमानत मां।
कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा।
कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची।
अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।
2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ।
स्वागतम… pic.twitter.com/PY6Wya5a3s
