टी20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट को कुल 8 वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा आकर्षण 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच है।
भारत का ग्रुप और मैच शेड्यूल
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमों को 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया की टीमें हैं।
भारत के लीग मैच:
- 7 फरवरी – भारत vs यूएसए
- 12 फरवरी – भारत vs नामीबिया
- 15 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान (हाईवोल्टेज मैच)
- 18 फरवरी – भारत vs नीदरलैंड
भारत 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। ऐसे में टीम इंडिया 2026 में अपने खिताब का बचाव करेगी। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं।
अन्य ग्रुप्स की स्थिति
- ग्रुप-B: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, ओमान, आयरलैंड
- ग्रुप-C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
- इटली ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया है।
- ग्रुप-D: न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, कनाडा, यूएई
कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
टूर्नामेंट के मैच इन 8 वेन्यू पर आयोजित होंगे:
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े, चेन्नई का एमए चिदंबरम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, कोलंबो का आर प्रेमदासा, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, और कैंडी का पल्लिकेले स्टेडियम।
आईसीसी के विशेष एग्रीमेंट के तहत सेमीफाइनल और फाइनल के लिए वैकल्पिक विकल्प भी मौजूद हैं।
फाइनल कहाँ होगा?
- यदि पाकिस्तान आगे बढ़ता है, तो उसका सेमीफाइनल और फाइनल कोलंबो में होगा।
- यदि पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुँचता, तो 8 मार्च का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जाएगा।
- सेमीफाइनल मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह का एक शानदार महीना साबित होने वाला है, खासकर क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला इस बार फरवरी में ही धूम मचाएगा।
