उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को देशभर में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि दीवान कनवाल का निधन राज्य की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपने गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने उत्तराखंड की परंपराओं और लोकधरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
