मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में 12 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 250 से अधिक अवैध मदरसों को कार्रवाई कर बंद कराया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत छद्म वेशधारियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
