लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लोकसभा में इस महत्वपूर्ण चर्चा की शुरुआत करेंगे।
पिछले सप्ताह मीडिया को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि यह पूर्ण-दिवसीय चर्चा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा 8 दिसंबर को और चुनावी सुधारों पर बहस 9 दिसंबर को कराई जाएगी।
यह चर्चा न केवल वंदे मातरम् के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर भी विचार-विमर्श होगा।
