वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि मणिकर्णिका घाट स्थित कुंभा महादेव मंदिर को तोड़े जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें पूरी तरह से एआई जनरेटेड हैं। उन्होंने बताया कि भ्रामक तस्वीरें फैलाने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि मंदिर सुरक्षित है और वायरल तस्वीरें वास्तविक नहीं हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
