वाराणसी में गंगा घाटों के विकास को लेकर बाहरी पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी जमकर सराहना की है। पुराने और जर्जर घाटों को तोड़कर उन्हें नए, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप में विकसित किए जाने का लोगों ने स्वागत किया है।
विशेष रूप से नमो घाट को बेहद सुंदर और सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किए जाने की खूब प्रशंसा हो रही है। अब यह घाट केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट और मनोरंजन स्थल के रूप में भी उभर कर सामने आया है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए पर्याप्त खुली जगह और मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पर्यटकों और नागरिकों का कहना है कि शहर के विकास को विवाद की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए। इससे न केवल वाराणसी की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि गंगा घाटों की उपयोगिता और आकर्षण में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
