वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वीर बालकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्री विनोद गोटिया, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा तथा श्री मिलन भार्गव सहित पार्टी एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में सिख समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। सभी वक्ताओं ने वीर साहिबजादों के बलिदान को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनका साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रभक्ति और मानव मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा।
