पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षक अम्बालिका कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक कार्य के बदले 15,000 रुपये की मांग कर रही थीं और सौदेबाज़ी के बाद 4,000 रुपये पर बात तय हुई।
सूचना के आधार पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही अम्बालिका कुमारी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया। मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
