महिला प्रीमियर लीग (WPL) क्रिकेट में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में यूपी वॉरियर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा।
इससे पहले कल खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 32 रनों से हराया। आरसीबी द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम 18.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
