महाशिवरात्रि और माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीर्थराज प्रयाग में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर सभी पूज्य साधु-संत, धर्माचार्य और कल्पवास हेतु पधारे साधकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को उनके पुण्य लाभ और धर्मिक यात्रा की शुभकामनाएं दीं। पवित्र स्नान पर्व के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पुलिस, स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन और नाविक बंधुओं सहित प्रदेश सरकार के सभी विभागों को मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया।
प्रयागराज संगम पर आयोजित यह धार्मिक महोत्सव उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक बना। लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर महाशिवरात्रि और माघ मेले के पुण्य लाभ को प्राप्त किया।
