ICC महिला T20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंगलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से नैट साइवर-ब्रंट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नैट साइवर-ब्रंट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बीच खेला जाएगा।
इससे पहले पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
