Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

admin August 13, 2026

भोपाल के बोट क्लब पर निकाली गई विशाल नौका तिरंगा यात्रा
देशभक्ति गीतों से राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल
देश में पहली बार बना फ्लोटिंग तिरंगा
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा लोकतंत्र

भोपाल 13 अगस्त 2026। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला..,’ जैसे गीतों से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब का माहौल देशभक्तिमय हो गया। 13 अगस्त को यहां जहां देखो, वहां तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया। धरती-जल-नभ, तीनों जगह तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आईं। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से ऐसे-ऐसे करतब किए कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने केनो सलालम शो के जरिये तिरंगे को सलाम किया। इतना ही नहीं, बोट क्लब पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही विशाल नौका तिरंगा यात्रा का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि खुद भी नौका में बैठकर देश सेवा का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अलग पहचान बनाई है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत है। भारत अपने सामर्थ्य के साथ, अपनी क्षमता के साथ समृद्धि के मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अलग-अलग राज्य जन-कल्याण का काम कर रहे हैं।

यूसीसी के साथ बड़े राज्यों में शामिल हो गया एमपी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही हमारा प्रदेश देश के बड़े राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य में समानता का पवित्र भाव आ गया है। यहां धर्मों के आधार पर व्यक्ति से व्यक्ति के बीच कोई अंतर नहीं होगा। क्या हिंदू-क्या मुस्लमान-क्या पारसी-क्या ईसाई, सभी के लिए समान कानून होगा। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आजादी के साथ-साथ दुनिया में होने वाली हलचल को देखते हैं तो देश पर गर्व होता है। हमारी तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम करती हैं। आज देश ने अभूतपूर्व सार्मथ्य हासिल किया है।

युवाओं ने दिखाई संकल्प शक्ति
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज की जल में निकाली गई तिरंगा यात्रा अद्भुत है। हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में समान समय नहीं रहता। संकल्प शक्ति समय के साथ चलती है। ये खिलाड़ी इसी तरह समुद्र में चट्टानी लहरों से टकराते हैं। जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बीच अपने संकल्प-कौशल के बलबूते सिद्धता दिखाते हैं। आज देश और दुनिया देख रही है कि नौका के माध्यम से भी तिरंगा यात्रा होती है। आज प्रदेश का अद्भुत रिकॉर्ड बन रहा है। आज यहां चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है। परमात्मा करे हमारे देश पर किसी की नजर न लगे। हमारा देश सर्वशक्तिमान हो-सामर्थ्यवान हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी देश को आगे बढ़ाएं और अमृत काल की ओर सक्षमता के साथ चलें। मैं इस तिरंगा यात्रा के लिए सभी को बधाई देता हूं।

Post navigation

Previous राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट
Next सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

Related Stories

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
  • MADHYA PRADESH

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

LIVE TV

Watch Live News Channels 24/7

Stream free-to-air global and regional news broadcasts instantly in HD.

Watch Now →
Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • घटिया दवाइयों पर केंद्र सरकार का सख्त रुख: NSQ मिलने पर तुरंत सस्पेंड होगा मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, नियमों में संशोधन का प्रस्ताव
  • रायपुर : करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट ने सेवा अवधि 2 साल बढ़ाई, 4 साल बाद बाहर होने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगा मौका
  • दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

घटिया दवाइयों पर केंद्र सरकार का सख्त रुख: NSQ मिलने पर तुरंत सस्पेंड होगा मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, नियमों में संशोधन का प्रस्ताव
  • HEALTH

घटिया दवाइयों पर केंद्र सरकार का सख्त रुख: NSQ मिलने पर तुरंत सस्पेंड होगा मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस, नियमों में संशोधन का प्रस्ताव

रायपुर : करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • CHHATTISGARH

रायपुर : करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • CHHATTISGARH

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट ने सेवा अवधि 2 साल बढ़ाई, 4 साल बाद बाहर होने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगा मौका
  • TOP NEWS

अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट ने सेवा अवधि 2 साल बढ़ाई, 4 साल बाद बाहर होने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगा मौका

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.