स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों (Gallantry awards) को अपनी मंजूरी दे दी है। अदम्य साहस और बलिदान के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में से 13 पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं।
इन स्वीकृत वीरता पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है:
- 9 कीर्ति चक्र
- 1 बार टू शौर्य चक्र
- 19 शौर्य चक्र
- 5 बार टू सेना पदक (वीरता)
- 36 सेना पदक (वीरता)
- 3 नौसेना पदक (वीरता)
- 5 वायु सेना पदक (वीरता)
