Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • UTTARAKHAND
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

admin August 26, 2026

ट्रांसिट विजिट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पहुंचे ग्वालियर एयरपोर्ट
बहनों ने प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव को दिया धन्यवाद पत्र
सीआईएसएफ की महिलाकर्मियों ने भी सीएम डॉ. यादव को बांधा रक्षा सूत्र

ग्वालियर 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ग्वालियर ट्रांजिट विजिट के दौरान एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को भावुक करने वाला दृश्य पैदा हो गया। दरअसल, रक्षाबंधन के मद्देनजर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखियां बांधी। बहनों के हाथों से बंधी इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को मजबूत बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया। रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाड़ली बहन योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद पत्र भी दिया।

वहीं, ग्वालियर एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ में तैनात दो बहनों ने जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखियां बांधी तो दृश्य भावुक कर देने वाला हो गया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी, तो सीएम ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है। यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है। राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके अपने परिवार का हिस्सा है।

प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें , आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे। इसी सिलसिले में वे ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे।

सीआईएसएफ में तैनात बहनों की आंखें हुईं नम
ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचते ही भावुक दृश्य बन गया। सीआईएसएफ में तैनात दो बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राखी बंधवाने का आग्रह किया। दरअसल, टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र की रासकर अश्विनी और राजस्थान की पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं। अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं।

Post navigation

Previous सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई
Next मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘एकात्म धाम’, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य ‘पंचायतन मंदिर’ का शिलान्यास

Related Stories

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 106.35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित भदोरा इंडस्ट्रीज का किया वर्चुअल लोकार्पण

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड: 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिले मान्यता प्रमाण-पत्र, CM धामी बोले— आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा हर वर्ग

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • MADHYA PRADESH

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
  • MADHYA PRADESH

परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग
  • UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बनेगी उड़ने वाली कार? CM धामी से मिले युवा इनोवेटर रवि ताम्ता, सरकार देगी हरसंभव सहयोग

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा
  • UTTARAKHAND

योग और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड: बाबा रामदेव ने CM धामी से की सौजन्य मुलाकात, आयुर्वेद और पर्यटन पर हुई चर्चा

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.