Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘एकात्म धाम’, ओंकारेश्वर में करेंगे भव्य ‘पंचायतन मंदिर’ का शिलान्यास

admin August 26, 2026

पूज्य संतों के कर-कमलों से होगा मंदिर निर्माण का पावन शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में स्थित ‘एकात्म धाम’ में 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 6 बजे भव्य “पंचायतन मंदिर” का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों के साथ 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। शिलान्यास समारोह के अवसर पर श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान से पंचायतन मंदिर का शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा।

पंचायतन पूजन : विविध उपासना परंपराओं का अद्भुत समन्वय
जगतगुरू श्री आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए ‘पंचायतन पूजन’ का पुनरुद्धार किया था। भगवत्पाद के इस युगांतरकारी योगदान को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से ‘एकात्म धाम’ में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सनातन परंपरा में पंचदेव पूजा का मूल दर्शन विविध स्वरूपों के माध्यम से एक ही ‘परम ब्रह्म’ की अनुष्ठानिक उपासना करना है।

पंचायतन मन्दिर के केंद्र में होगा भगवान शिव का देवालय
प्राचीन पंचायतन शैली पर आधारित इस मंदिर के केंद्र में भगवान शिव का मुख्य देवालय होगा। चारों कोनों पर उप-देवालय स्थित होंगे। ईशान कोण में भगवान विष्णु, आग्नेय कोण में भगवान सूर्य, नैऋत्य कोण में भगवान गणेश और वायव्य कोण में भगवती शक्ति का स्थान नियत है। मुख्य देवालय का शिखर ‘सोमतिलक’ शैली का होगा। मंदिर का गर्भगृह ‘सर्वतोभद्र’ शैली में निर्मित है, जिसमें चारों दिशाओं से प्रवेश द्वार होंगे। परिसर में 100 कलात्मक नक्काशीदार स्तंभ और 8 लघु ‘संवर्णा’ (सामरण) स्थापित किए जाएंगे। भव्य तोरण-द्वार स्थापत्य की सुंदरता को द्विगुणित करेंगे।

पंचायतन मंदिर के मुख्य मंडप में 26 फीट व्यास का एक विशाल कलात्मक गुंबद होगा, जो मंदिर की भव्यता का मुख्य आकर्षण बनेगा। यह पूरा मन्दिर 16 फीट ऊँचे आधारभूत अधिष्ठान यानी ‘जगति’ पर टिका हुआ है। इसका बाह्य ऊर्ध्वाधर वास्तु-विन्यास (मंडोवर) भद्र, कर्ण, प्रतिरथ, देवकोष्ठ और अलंकृत पट्टिकाओं के क्रमबद्ध संयोजन से सजाया गया है। संपूर्ण मंदिर 121 कलशों से सुशोभित होगा। इसके निर्माण में 80,000 घन फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। पंचायतन मन्दिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय प्राचीन वास्तुकला और मूर्तिकला के पुनरुत्थान का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश करता है। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है, जो भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक गरिमा का जीवंत प्रतीक होगा।

पंचायतन उपासना दर्शन
भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुसार, ईश्वर जगत के सृजनहार हैं और स्वयं चराचर जगत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं। उपनिषदों में वर्णित सृष्टि के विविध रूपों की उपासना के विधान को स्थापत्य शास्त्र में मंदिर के आकार, शिखर और विग्रह निर्माण के माध्यम से परिभाषित किया गया है। आदि शंकराचार्य ने शैव, वैष्णव, शाक्त, सौर और गाणपत्य संप्रदायों के मध्य समरसता स्थापित करने के लिए पञ्चायतन पद्धति को पुनः प्रतिष्ठित किया। यह दर्शन सिखलाता है कि प्रत्येक देवता एक ही अनंत सत्ता के विभिन्न स्वरूप हैं। जैसे स्वर्ण से निर्मित आभूषणों का मूल तत्व स्वर्ण ही रहता है, उसी प्रकार पंचदेव एक ही निराकार ब्रह्म के साकार स्वरूप हैं।

Post navigation

Previous लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल
Next रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Related Stories

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस
  • MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को बंधाया ढांढस

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 वर्ष: एफडीआई नीतियों में बड़े सुधारों से भारत बना वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र
  • फ्रेंच ओपन सुपर 750: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के नेतृत्व में भारतीय शटलर आज से करेंगे अपने अभियान की शुरुआत

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया
  • TOP NEWS

आरएसएस विजयादशमी उत्सव: मोहन भागवत ने सत्ता परिवर्तन के आंदोलनों, ओटीटी और एआई के खतरों पर चेताया

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 वर्ष: एफडीआई नीतियों में बड़े सुधारों से भारत बना वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र
  • BUSINESS

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा से देश सेवा के 25 वर्ष: एफडीआई नीतियों में बड़े सुधारों से भारत बना वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.