प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताशकंद में राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राज्य सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ ओली दाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार दोनों महान सभ्यताओं के बीच बने अटूट और स्थायी संबंधों का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सर्वोच्च सम्मान को प्राप्त कर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
