नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए भारत का पांचवां विमान आज दोपहर वहां पहुंच गया। इस विमान में 11 सदस्यीय विशेष बचाव दल (रेस्क्यू टीम) शामिल है, जो सुरंग बचाव उपकरणों (टनल रेस्क्यू इक्विपमेंट) से लैस है। इसके अलावा विमान के जरिए 5.5 टन आवश्यक दवाएं भी भेजी गई हैं।
नेपाल में भारत के राजदूत ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। भारत लगातार अपने पड़ोसी देश नेपाल को चल रहे राहत और बचाव कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
