नई दिल्ली में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। ‘टीम इंडिया’ की भावना को सशक्त करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू की गई विभागीय सम्मेलनों की श्रृंखला में यह पहला आयोजन है। कल से शुरू हुए इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श कर रही हैं ताकि समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा सके।
यह सम्मेलन मुख्य रूप से चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है: जल अवसंरचना परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन, ‘जल संचय जन भागीदारी – कैच द रेन’, पेयजल स्रोतों की स्थिरता और जल जीवन मिशन 2.0। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिए साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और चर्चाओं को शासन व सेवा वितरण में बेहतर सुधारों में बदलना है।
