शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर के शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महान लेखक और दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन को एक असाधारण शिक्षक बताते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शिक्षक अपने मार्गदर्शन और मेंटरशिप के माध्यम से प्रतिभा को निखारने तथा विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी समर्पित शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि वे एक ऐसे प्रबुद्ध नागरिक तैयार करेंगे जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में 48 उत्कृष्ट स्कूल शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। इन चयनित शिक्षकों में 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
