Skip to content

Stay First, Stay Informed

  • TOP NEWS
  • MADHYA PRADESH
  • CHHATTISGARH
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • TECH NEWS
  • HEALTH
  • ENTERTAINMENT
  • MADHYA PRADESH

सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

admin September 11, 2026

11 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंट किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार ने सागर जिले में हुई दुखद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

आदतन अपराधी है आरोपी
गौरतलब है कि रवि लखेरा नकली शराब निर्माण और आपूर्ति गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह नकली शराब को असली ब्रांड का रूप देने हेतु फर्जी रैपर, ढक्कन और क्यू आर कोड का प्रयोग कर सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाता था। उसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। ललितपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्टरी के खुलासे के दौरान आरोपी के खिलाफ 4 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया। उससे पूछताछ में सागर के बंडा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शराब आपूर्ति के तथ्य प्रकाश में आए थे।

Post navigation

Previous 18वां BRICS शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने जताया सार्थक चर्चा का विश्वास, राष्ट्रपति पुतिन के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता
Next सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

Related Stories

मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

तीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Real-Time Currency & Crypto Prices
Stocks today by TradingView

Recent Posts

  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की उम्र में निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • भारत महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया
  • जनगणना (संशोधन) नियम, 2026: अब शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी संस्थानों का अमला भी बन सकेगा प्रगणक
  • रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

Welcome to Our New Website!

Better  •  Faster  •  Smarter

Our old site is still available. To visit our old website CLICK HERE

Keep reading with us!

Mpinfo Rss Feeds
RSS Feed Reader
Loading RSS feed...

You may have missed

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की उम्र में निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • TOP NEWS

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की उम्र में निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • MADHYA PRADESH

मध्यप्रदेश खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया
  • SPORTS

भारत महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

जनगणना (संशोधन) नियम, 2026: अब शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी संस्थानों का अमला भी बन सकेगा प्रगणक
  • TOP NEWS

जनगणना (संशोधन) नियम, 2026: अब शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी संस्थानों का अमला भी बन सकेगा प्रगणक

  • ABOUT US
  • CONTACT
  • TERMS & CONDITIONS
  • DISCLAIMER
  • RSS FEEDS
  • PRIVACY POLICY

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com

All Rights Reserved @ Firstpagenews.com | DarkNews by AF themes.