सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित हो रहे यूथ ओलंपिक्स में 16 वर्षीय भारतीय तैराक धीनिधि देसिंगु ने नया इतिहास रच दिया है। धीनिधि महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक बन गई हैं। बेंगलुरु की रहने वाली इस युवा एथलीट ने अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया और 56.80 सेकंड का समय निकालकर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए मेडल रेस (फाइनल) के लिए क्वालीफाई किया।
इस स्पर्धा में क्रोएशिया की अना बोबनोविक (56.22 सेकंड) पहले और न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन (56.53 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहीं। यूथ ओलंपिक्स के इतिहास में स्विमिंग फाइनल में पहुंचने वाले अन्य दो भारतीय तैराकों में दो बार के ओलम्पियन श्रीहरि नटराज (2018) और मौजूदा संस्करण में तीर्थंक पेगू शामिल हैं। धीनिधि 2024 पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य भी रही थीं।
जूडो में खुशबू रजकभाई दर्जदा की जीत
दूसरी ओर, जूडो प्रतियोगिता में भारत की 15 वर्षीय खिलाड़ी खुशबू रजकभाई दर्जदा ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में खुशबू ने गिनी की ममाईसाता कामरा को ‘युको’ (yuko) के आधार पर 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
