जर्मनी में खेले जा रहे हाइलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने ऑल-इंडियन सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन अनमोल खरब को 21-16, 21-13 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ड ने जबरदस्त वापसी करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवांग को 8-21, 21-19, 28-26 से हराया। अब फाइनल में खिताब के लिए पीवी सिंधु का सामना डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ड से होगा।
