भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना चीन से होगा। यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
इससे पहले कल शाम खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 6-2 से करारी शिकस्त देकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और उसके छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए।
मुमताज खान ने मैच के 10वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला, जबकि नवनीत कौर ने 18वें मिनट में फील्ड गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दीपिका ने दो शानदार गोल किए, वहीं सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने भी एक-एक गोल दागकर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।
दूसरी ओर, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन ने जापान को 1-0 के करीबी अंतर से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।
