राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ में प्रतिभाग करने के लिए चयनित प्रदेश के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रसार करना समय की आवश्यकता है और यह युवाओं के माध्यम से ही संभव है।
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय और उत्तरदायी भूमिका निभाएँ।
यंग लीडर्स डायलॉग 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के 79 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
